Showing posts with label #ईश्वर. Show all posts
Showing posts with label #ईश्वर. Show all posts

Saturday, 6 July 2024

चिर निद्रा

चिर निद्रा में नहीं सुलाता,

मुझको तू क्यों नहिं बुलाता, 

बालक हूँ मैं भी तो तेरी, 

मुझे पर दया क्यूं नहिं दिखाता। 


क्यों हृदय इतना कठोर तेरा, 

तू तो कमल सा कोमल है रे, 

मुझमें ही कुछ कमी होगी, 

किये होंगे कुछ पाप मैंने।


चेतना में तो बहुत खोजा, 

अवचेतन में भी बहुत खंगाला,

पर एक नहीं कारण मिल पाया, 

देखा नन्हें बालक को,

दर्द से तड़पते अश्रु बहाते।


तब सोचा,

नन्हा बालक क्या जानें, 

चेतन अवचेतन,

फिर वो क्यूँ,

भुगत रहा इतना त्रास, 

उनके कोमल चित्त ने ना  जाना, 

किस कारण मिला दंड उन्हें।


हे मालिक तू ही बता,

अब किससे करें आस।

Saturday, 22 May 2021

माटी का खिलौना


यह कविता मेरी मिित्र दीपा पांड़़े ने मुुझे भेजी थी। उनकी अनुमति से ब्लॉग कर रही हूँ। 


तूने खेल खेल में मिट्टी के खिलोनें बना दिए, 

मज़ेमज़े में में इनमे जान भी फूँक दी, 

खेलते खेलते जज़्बात भी भर दिए, 

फिर खूब खेल रहा है तू इनसे, 

जब चाहे जो, वो  करता है, 

जब चाहे तोड़ देता है, 

जब चाहे नया बना लेता है। 

क्या तेरे अंदर कोई जज़्बात नहीं हैं? 

तभी तो तुझे दर्द का अहसास नहीं है, 

एक बार उतर आ, 

ऐसे ही मिट्टी का बन कर, 

जज़्बातों को खुद में भरकर, 

जी कर देख इन खिलोनों को, 

रह कर इनके के बीच, 

तब तुझे एहसास होगा, 

कि तू कैसा खेल रचा है, 

कैसे हँसाता है, रुलाता है। 

 एक बार तो आ कर देख,                       आकर देख ये मंजर, 

तू भी नहीं देख पाएगा, 

इंसानी जज़्बात तब समझ पाएगा, 

इस हाहाकर को तू तब ही ख़त्म कर पाएगा, 

जब 

इंसान बनकर इंसानी बस्ती में रहने आएगा। 

आएगा ना? 

😌😢😢🙏🏻🙏🏻 दीपा पांड़े

दीपा पांड़े